श्रीखंड


Recipe in English
श्रीखंड (Shrikhand ) 



जानिए कैसे बनाएं श्रीखंड
  • श्रीखंड
  • श्रीखंड
शेफNiru Gupta
तैयारी का समय
पकने का समय
टोटल टाइम
कठिनाई
श्रीखंड रेसिपी: गाढ़े दही से तैयार होने वाला श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात का लो कप्रिय डिजर्ट है। इसे मठो नाम से भी जाना जाता है। श्रीखंड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इस पूजा, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टी जैसे त्योहारों पर खासतौर पर बनाया जाता है। इसे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं। आज हम भी आपको इसकी आसानी रेसिपी बताने जा रहे हैं।
श्रीखंड को बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाना काफी आसान है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में लटका कर पानी निकाल लिया जाता है। उसके बाद दही को फेंटा जाता है। बाद में इसमें बादाम, पिस्ता, इलाइची पाउडर, चीनी और केसर आदि डाला जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। श्रीखंड खाने में जितना स्मूद होगा उतना खाने में स्वादिष्ट लगता है।
श्रीखंड को कैसे सर्व करें: इसे आप आलू और पूरी की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खा सकते हैं।

श्रीखंड की सामग्री

  • 1 1/2 कप दही
  • 1/4 कप चीनी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर

श्रीखंड बनाने की वि धि

  • दही को एक मलमल के कपड़े बांधकर लटका दें ताकि इसका पानी निकल जाएं। यह कम से कम 1 घंटे का समय लेगा।
  • दही का पानी निकलने के बाद इसमें चीनी और इलाइचन पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक फेंट जब तक यह स्मूद न हो जाए।
  • इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और इलाइची पाउडर से गार्निश करें।
  • इसे सेट और ठंडा होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

रेसिपी नोट


गर्मियों में आम का इस्तेमाल कर आप आम श्रीखंड भी बना सकते हैं।

साधारण दही की जगह आप श्रीखंड बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Key Ingredients
दही, चीनी पाउडर, इलाइची पाउडर

Comments

Popular Posts