मुरमुरा लड्डू
मुरमुरा लड्डू रेसिपी : मुरमुरा लड्डू बनाने में बेहद ही आसान है जिसे गुड़ और मुरमुरे से तैयार किया जाता है। ये खाने में बहुत हल्के और लो फैट वाले होते हैं। यह स्वादिष्ट लड्डू आमतौर पर त्योहार के मौके पर बनाया जाता है।
मुरमुरा लड्डू की सामग्री
- 250 ग्राम मुरमुरा
- 750 ग्राम गुड़
- 3 1/2 कप पानी
मुरमुरा लड्डू बनाने की वि धि
- एक पैन में पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघाल लें।
- जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो आंच को बढ़ा दें और उसमें उबाल आने दें। इसे तेज आंच पर पकाएं।
- इसे जल्दी से मुरमुरे में मिला दें।
- इसे आंच से हटा लें और कुछ देर ठंडा होने दें।
- अगर मिश्रण थोड़ा चि पचिपा लगे तो हाथों में थोड़ा तेल लगा लें और लड्डू बनाएं।
- इन्हें ठंडा होने दें और सर्व करें।
Key Ingredients
मुरमुरा , गुड़ , पानी


Comments
Post a Comment